Showing posts with label कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी CORONA APDATE CORONA KA NAYA DAUR. Show all posts
Showing posts with label कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी CORONA APDATE CORONA KA NAYA DAUR. Show all posts

Corona Third Wave News : कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी, सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार ने दी चेतावनी

 

सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन ने कहा कि भारत सहित दुनियाभर में इसके नए वैरिएंट सामने आएंगे। तमाम वैज्ञानिक इन अलग-अलग किस्‍मों का मुकाबला करने की तैयारी कर रहे हैं।



कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी। इसे कोई नहीं रोक सकता है। हालांकि, यह कब आएगी और यह कैसे इफेक्ट करेगी, अभी कहना मुश्किल है। लेकिन, इसके लिए तैयार रहना होगा। सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन ने यह चेतावनी दी है। राघवन ने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं। इन्‍होंने संक्रमण की रफ्तार बढ़ाई है। कोरोना के नए स्‍ट्रेन से निपटने के लिए वैक्‍सीन को भी अपडेट करने की जरूरत होगी।

राघवन के अनुसार, वैक्‍सीन कोरोना के मौजूदा वैरिएंट के खिलाफ कामयाब है। भारत सहित दुनियाभर में कोरोना के नए वैरिएंट सामने आएंगे। तमाम वैज्ञानिक इन अलग-अलग किस्‍मों का मुकाबला करने की तैयारी कर रहे हैं।


वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,82,315 मामले दर्ज किए गए हैं। 12 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 50,000 से 1,00,000 सक्रिय मामले 7 राज्यों में हैं। 17 राज्यों में 50,000 से कम सक्रिय मामले हैं।

लव अग्रवाल ने बताया कि रोजाना आधार पर कोविड के मामले करीब 2.4 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रहे हैं। इस दौरान मरने वालों की संख्‍या में भी इजाफा हुआ है। देश में 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 10 राज्‍यों में 5-15 फीसदी पॉजिटिविटी रेट है। वहीं, 3 राज्‍यों में 5 फीसदी से कम पॉजिटिविटी रेट है।