Showing posts with label कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी. Show all posts
Showing posts with label कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी. Show all posts

शादी के दौरान सनसनीखेज वारदात, दूल्हे के भाई की दुल्हन पक्ष के लोगों ने कर दी हत्या

 

आरा जिले के नवादा थाना इलाके में दूल्हे के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये सब बारात के दौरान ही हुआ। वारदात बाजार समिति के बीएसएनल ऑफिस के पास रविवार की रात अंजाम दी गई है। दूल्हे-दुल्हन की वरमाला के समय ही हथियारबंद बदमाशों ने 45 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चौराई गांव निवासी इंद्रजीत सिंह का 45 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार सिंह था जो शादी समारोह में आया था।



दुल्हन के फुफेरे भाई और कैमरामैन पर शक
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अपने मामा अभय कुमार सिंह के बेटे और अपने ममेरे भाई दीपू कुमार की बारात में नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति स्थित बीएसएनएल ऑफिस के समीप गया था। मृतक के मामा अभय कुमार सिंह ने बताया कि जब शादी समारोह में वरमाला का कार्यक्रम हो रहा था इसी बीच नशे में धुत होकर एक युवक महिलाओं की भीड़ में जा रहा था, जब वहां मौजूद लड़कों ने मना उसे मना किया तो उससे कहासुनी हुई लेकिन बात खत्म हो गई थी। घरवालों के मुताबिक इसके बाद लड़की का फुफेरा भाई और कैमरामैन वहां पहुंचा और इन्हीं में से किसी एक ने गोली चलाई।


ASHUTOSH SHRIVASTAV GROUP