बंगाल हिंसा: चुनाव के बाद हो रहे खून खराबे का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग

 भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राज्य में हिंसा, हत्या व बलात्कार जैसी वारदातें होने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट से सीबीआई जांच कराने का आग्रह किया

 
बंगाल में चुनाव के बाद हो रही हिंसा का मामला मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंंच गया। भाजपा प्रवक्ता व वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया ने शीर्ष कोर्ट में याचिका दायर कर पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे के बाद हो रहे खून खराबे, हत्या व बलात्कार आदि की घटनाओं की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।


भाटिया ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सदस्य उन लोगों को निशाना बना रहे हैं जिन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव में किसी अन्य पार्टी को वोट दिया था।

No comments:

Post a Comment