प्रेमी प्रेमिका के बीच कई वर्षो से था संबंध
जानकारी के अनुसार, बीते कई वर्षों से दोनों के बीच आपस में संबंध था और इसी बीच एक माह पहले प्रेमिका ने एक पुत्री को जन्म दिया था। इसके बाद से प्रेमिका लगातार शादी के लिए प्रेमी पर दबाव बना रही थी, लेकिन प्रेमी शादी से इनकार कर रहा था। इसके बाद से दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इसी को लेकर रविवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ और प्रेमी ने पेचकस से प्रेमिका के सिर और गर्दन पर वार कर दिया, जिससे प्रेमिका की मौत हो गई।पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सीओ विजयशंकर मिश्रा ने बताया कि आरोपी प्रेमी शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

No comments:
Post a Comment